Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaआज महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लमलेहडा...

आज महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लमलेहडा केंद्र पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

अम्ब /स्पर्श शर्मा

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ जिला प्रभारी आशा दीदी, मैहतपुर केंद्र की प्रभारी बबिता बहन, अवदेश भाई , सवारी टकोली केन्द्र से हरजीत बहन , ग्राम पंचायत प्रधान नेहा शर्मा, अशोक भाई , रामाकिशन भाई व पद्मदेव भाई सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में भाई-बहनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर सभी उपस्थित लोगों को जीवन में पवित्रता को अपनाने का संकल्प जिला प्रभारी आशा दीदी ने दिलवाया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी बहनों ने दीप प्रज्जवलित कर कियाऔर महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व ब्रह्माकुमारी बहनों ने प्रकाश डाला।‌ उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि आत्म परिवर्तन का महान पर्व है। परमपिता शिव मानव आत्मा को पवित्रा, शांति और शक्ति का संदेश देते हैं। हमें बुराईयों को छोड़कर श्रेष्ठ संस्कार अपनाने तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की प्ररेणा मिलती है ।इस अवसर राजयोग ध्यान साधना से आत्मा व परमात्मा की स्वयं अनुभूति का अभ्यास ब्रह्माकुमारी बहनों ने करवाया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि योग ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता हैं । इसका अभ्यास भी कुछ पलों के लिए लोगों को करवाया गया। इसके उपरांत उपस्थित भाई-बहनों से उनके इस अल्प काल के अनुभवों को सांझा किया गया।
इसके उपरांत यहां से 10 दिवसीय शिव संदेश यात्रा रथ को ब्रह्माकुमारीज़ के शिव प्रतिक ध्वज पातिका दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ पर शिव परमात्मा के प्रतिक चिन्ह की मनमोहक झांकी बनाईं गई हैं। यह रथयात्रा 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को समर्पित की गई हैं। यह संदेश यात्रा रक्कड़ कॉलोनी,प्रेम नगर ऊना, बसाल व दुलैहड़ सेवा केन्द्रों पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी तथा इसका समापन 15 फ़रवरी को दुलैहड़ केन्द्र पर होगा । इस अवधि के दोरान विभिन्न जगहों से गुजरते हुए लोगों को संदेश के माध्यम जागरूक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular