Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaआम आदमी के हितों को समर्पित बजट 2026–27- गौरव कुमार

आम आदमी के हितों को समर्पित बजट 2026–27- गौरव कुमार

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

स्वामी विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की केंद्रीय बजट 2026–27 सही मायनों में आम आदमी का बजट है। यह बजट देश के ग़रीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग तथा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के संकल्प को दर्शाता है।

गौरव कुमार ने कहा कि माननीया वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत इस बजट में रोज़गार सृजन, महँगाई पर नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण व कृषि विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसरों पर विशेष बल दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढाँचे और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मज़बूत किया गया है।
यह बजट आर्थिक संप्रभुता को सुदृढ़ करते हुए जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और संसाधनों के समान व न्यायसंगत वितरण की दिशा में एक ठोस कदम है।

बीते 12 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए यह बजट विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देता है और नए भारत की नई सोच, पारदर्शिता तथा कार्यसंस्कृति को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है।

कुल मिलाकर, यह एक समावेशी, सर्वस्पर्शी और जनहितैषी बजट है, जो देश को तेज़ विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular