Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsKangraआर्थिक मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार, झूठ के सहारे चल रहा शासन:...

आर्थिक मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार, झूठ के सहारे चल रहा शासन: डॉ. राजीव बिंदल

सुभाष चंदेल बिलासपुर

धर्मशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में झूठे वादों और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान की गई गारंटियों को पूरा करने के बजाय सरकार अब जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही हैं डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनावों में की गई 1500 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को देने, एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार देने जैसी घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हुईं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली और अन्य वादे भी केवल जुमले साबित हुए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल के विकास के लिए लगातार सहायता दे रही है। सड़कों, फोरलेन, रेलवे विस्तार और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मोदी सरकार के कार्यकाल में हिमाचल को अभूतपूर्व लाभ मिला है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश में विकास ठप है। स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों पर ताले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को हिमाचल के इतिहास में “तालाबंदी सरकार” के रूप में याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular