भारत सरकार द्वारा हाल ही मे प्रस्तुत किये गये बजट मे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (ई.एम.एस.) कंपनियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम वरिष्ठ महाप्रबंधक सिरमा एस.जी.एस.बददी जोगिंदर सिंह ,ने कहा की भारत सरकार की यह पहल न केवल भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देगी, बल्कि देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगी सेमीकंडक्टर की कमी के कारण कई उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो रहा था, लेकिन इस मिशन के तहत भारत में सेमीकंडक्टर इकाइयों की स्थापना से आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी और आयात पर निर्भरता कम होगी।
सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भरता से न केवल तकनीकी विकास होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। हमें विश्वास है कि यह मिशन भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
परवाणु/ अमित ठाकुर