Tuesday, March 24, 2026
HomeBreaking Newsइंदौरा में बड़ी कार्रवाई: खैर तस्करों पर कसा शिकंजा, अल्टो K10 से...

इंदौरा में बड़ी कार्रवाई: खैर तस्करों पर कसा शिकंजा, अल्टो K10 से अवैध लकड़ी बरामद

जागो वर्ड

इंदौरा रेंज में अवैध खैर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी हमीद मोहम्मद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रात के नाके के दौरान एक अल्टो K10 को रोककर तलाशी ली, जिसमें से खैर की अवैध लकड़ी बरामद की गई। जानकारी के लिए बता दें कि यह कार्रवाई मंगवाल विट क्षेत्र में की गई, जहां तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। टीम की सतर्कता से आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस में FIR दर्ज की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी हमीद मोहम्मद ने साफ संदेश दिया है कि इंदौरा में अब अवैध गतिविधियों के लिए “शुन्य टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी जंगल संपदा को नुकसान पहुंचाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular