चंडीगढ़-बीबीएन

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने नगर निगम इंदौर के बजट सत्र के दौरान पार्षद फ़ौजिया शैख़ अलीम और रूबिना इक़बाल द्वारा वंदे मातरम् का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण एवं अस्वीकार्य करार दिया है । गौतम ने कहा कि आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सभापति के नाम महापौर जी को ज्ञापन सौपकर क़ानूनी कार्यवाही एवं दोनों पार्षद को बर्खास्त करने की माँग की साथ ही उसी परिसर में प्रदर्शन पश्चात सामूहिक वंदे मातरम् गान भी किया गया , जो सराहनीय है।
स्वस्तिक गौतम ने कहा कि वंदे मातरम् किसी धर्म के लिए नहीं यह देश के सम्मान के लिए उद्घोष किया जाता रहा है , इसी वंदे मातरम् को स्वतंत्रता आंदोलन में उद्घोष करते करते हमारे क्रांतिकारियों ने अपने आप को बलिदान किया ।


