Monday, July 13, 2026
HomeHImachal NewsUnaऊना के आंगनबाड़ी केंद्र भनाल-3 में लगा समर मेला, बच्चों ने दिखाई...

ऊना के आंगनबाड़ी केंद्र भनाल-3 में लगा समर मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

खेल, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

दैनिक जागो वर्ल्ड !दौलतपुर चौक। 22जून/ऊना ब्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ऊना के आंगनबाड़ी केंद्र भनाल-3 में समर मेला एवं “कंगाल/स्कूल की तैयारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक, मातृशक्ति तथा स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


समर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती कुलवीर कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, संगीत, समूह गतिविधियां, गीत, नृत्य तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।आयोजकों ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों का मानसिक, सामाजिक, शारीरिक तथा बौद्धिक विकास सुनिश्चित करना है, ताकि वे प्रारंभिक शिक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को भी बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया गया कि बच्चों के समग्र विकास में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और घर का सकारात्मक वातावरण उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम योगदान देता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा वर्करों तथा पूर्व प्रधान प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे समर मेलों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि विकसित होती है

, उनका आत्म विश्वास बढ़ता है और उन्हें खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular