Tuesday, March 17, 2026
HomeLatest Newsऊना में बड़ा हादसा: स्कूल बस की चपेट में आए दो मासूम,...

ऊना में बड़ा हादसा: स्कूल बस की चपेट में आए दो मासूम, PGI चंडीगढ़ रेफर

ऊना जिला के एक निजी स्कूल की बस से घर लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव रैसरी में यह घटना क्रम हुआ,जानकारी के मुताबिक रेन्सरी निवासी सुशील के दो बच्चे आशश्वी व परीक्षा (LKG व UKG के छात्र) बस से उतरने के बाद बस मोड़ते समय उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए पहले क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया गया, हालत को गंभीर देखते हुए फिर उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो निजी स्कूल की बस रोज की तरह इन बच्चों को घर के नज़दीक छोड़ कर, बाकी बच्चों को घर छोड़ने के लिए यहां से वापिस मुड़ती थी। लेकिन आज ये अनहोनी हो गई,बस चालक ने जैसे ही बच्चों को उतार कर आगे बढ़ने की सोची, तभी ये दोनों बच्चे बस की चपेट में आ गए। बच्चों को तुरंत आस पास के लोगों ने बस के नीचे से निकाला और पास ही के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है। लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो स्कूल बस (टेम्पू ट्रेवलर ) वहां नहीं थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular