रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी

तरपाली सेंड क्षेत्र से आज एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया। क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व नरेंद्र सिंह रावत ‘कुट्टी भाई’ का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और हर आंख नम है। नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई एक हंसमुख, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपनी सामान्य जीवन यात्रा से आगे बढ़कर समाज और संगठन में एक विशेष पहचान बनाई। मूल रूप से पैठणी के राठ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कुट्टी भाई ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक कार्य किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण उन्हें एक अलग पहचान दिलाता था।
वे केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहने वाले व्यक्ति थे। हजारों लोगों से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव था और वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। उनके सरल स्वभाव और सकारात्मक सोच ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया। आज भले ही नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, कार्य और स्मृतियां हमेशा हम सबके दिलों में जीवित रहेंगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी अंतिम शव यात्रा में कांग्रेस के पूर्व विधायक वह प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल सिंह रावत पाबौ मंडल अध्यक्ष विमल सिंह नेगी पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण उत्तराखंड कोऑपरेटिव समिति के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत मनवर सिंह रावत राजेंद्र रौथाण अरुण पंत राजेश चमोली लखपत सिंह भंडारी यशपाल बेनाम समैत तमाम क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बाइट 1 सुरेंद्र रावत कांग्रेस नेता

