स्वस्तिक गौतम

बददी उपमंडल की ग्राम पंचायत कालुझिंडा के तहत निहारिका शर्मा ने यूजीसी नेट परीक्षा पास करके दून विधानसभा का नाम रोशन किया है। उन्होने अर्थशास्त्र विषय में यह बडी उपलब्धि हासिल की है। बरोटीवाला क्षेत्र में निहारिका के पिता वीरेंद्र कुमार शर्मा निजी व्यवसायी हैं वहीं माता कंचन शर्मा गणित की प्रवक्ता हैं। उनके दादा पंडित केदार नाथ शर्मा सेवानिवृत प्रधानाचार्य है। निहारिका की मैट्रिक तक की शिक्षा डीएवी स्कूल सूरजपुर से हुई है वहीं जमा दो उन्होने निजी पब्लिक बददी से की है। उनके पिता वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी निहारिका प्रारंभ से ही परिश्रमी रही है और उच्च अंकों के साथ हर परीक्षा पास की है। वहीं विभिन्न औद्योगिक व सामाजिक संगठनों ने निहारिका को बधाई देते हुए कहा कि अर्थशास्त्र जैसे विषय में यूजीसी जैसी नेट परीक्षा उर्तीण कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लघु उद्योग संघ केविचित्र पटियाल,अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष वसुंधरा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां ग्रामीण अंचल के छात्रों में भी आगे बढऩे और उच्च शिक्षा लक्ष्य निर्धारित करने का उत्साह पैदा करती है। ए बी वी पी पी यू के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने दून की बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व करते हुए कि इससे अन्य युवाओं का उच्च पदों व पढ़ाई के प्रति पे्रित करेगी।

