Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaकेसीसी बैंक शास्त्री मार्केट ने भद्रकाली में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

केसीसी बैंक शास्त्री मार्केट ने भद्रकाली में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

म्ब(ऊना)।/स्पर्श शर्मा

दौलतपुर चौक: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शास्त्री मार्केट, दौलतपुर चौक शाखा द्वारा गांव भद्रकाली में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर शाखा सहायक प्रबंधक संजीव कुमार, सहायक प्रबंधक वरिंदर सिंह सहित बैंक स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर को संबोधित करते हुए सहायक प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) व पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर बैंक ऋण के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की।
फोटो
केसीसीबी द्वारा भद्रकाली में आयोजित वित्तीय जागरूकता शिविर में उपस्थिति

RELATED ARTICLES

Most Popular