तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें नर्सरी से 12वीं तक के अभिभावकों ने भाग लिया।
दूसरा कार्यक्रम नर्सरी से तीसरी कक्षा के ग्रैंड पैरेंट्स के लिए था जिन में बच्चों के दादा-दादी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
तीसरा कार्यक्रम में ग्रैंड पेरेंट्स द्वारा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के बच्चों को आशीर्वाद दिया गया ताकि वे अपनी बोर्ड परीक्षाएं अच्छे से कर सके। “ग्रैंड पैरेंट्स” ने न केवल बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया बल्कि पूरे के सी पब्लिक स्कूल पंडोगा के लिए अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए।
चौथे कार्यक्रम में हमारी अमूल्य धरोहर हमारे ग्रैंड पैरेंट्स की सेहत को मध्य नजर रखते हुए के सी स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच भी की गई। जिसमें बीएमओ हरोली ने अपनी बढ़-चढ़कर सहभागिता दी और स्कूल में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करवाया। पांचवे कार्यक्रम में छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक “काउंसलिंग सत्र” का आयोजन भी किया गया था जिसमें स्वास्थ्य कैंप के सुपरवाइजर श्री सुरेश कुमार जी ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी।
छठे कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष कक्षाओं का प्रावधान भी था जिसमें बच्चों ने अपने लेखन, पठन व श्रुतलेख कौशल का विकास किया।
स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमतीनिर्मला देवी ने इन सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए बी एम ओ हरोली सहित उनकी पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रैंडपेरेंट्स ,अभिभावकों, अध्यापकों व 11वीं कक्षा के छात्रों का धन्यवाद किया।

