Tuesday, March 24, 2026
HomeHImachal Newsखाद्य आपूर्ति विभाग ने शहर में छापेमारी कर व्यावसायिक स्थानों से चार...

खाद्य आपूर्ति विभाग ने शहर में छापेमारी कर व्यावसायिक स्थानों से चार घरेलू सिलेंडर ज़ब्त किए

ऊना

ऊना में खाद्य आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की । इस दौरान विभाग ने शहर के बस स्टैंड के आस पास अलग अलग स्थानों पर छापेमारी के तहत चार घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त किए । इजरायल अमेरिका ईरान युद्ध से उपजे गैस संकट की संभावना के मद्देनजर सरकार द्वारा गैस की पर्याप्त मात्रा का दावा करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सप्लाई सुनिश्चित किए जाने का भरोसा दिया गया है और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कुछ प्रतिबंध लगाया गया है । सरकार के इसी भरोसे को सुनिश्चित किए जाने के लिए विभाग के अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त किए । विभाग ने व्यापारियों से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर प्रयोग किए जाने का आह्वान किया । विभाग ने आगे भी इसी प्रकार की छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहने का दावा भी किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular