Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiगगरेट में अवैध खैर की लकड़ी बरामद, एफआईआर दर्ज

गगरेट में अवैध खैर की लकड़ी बरामद, एफआईआर दर्ज

गगरेट-दीपिक जसवाल

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत ग्राम अम्बोटा (वार्ड नं. 6, झल्लोवाल ढवाली) में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की गई है। 4 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर, कार्यकारी वन खण्ड अधिकारी नरेश कुमार और वन रक्षक बलदेव चंद ने स्थानीय निवासी बलैत अली (पुत्र कुर्बान अली) के रिहायशी मकान के पीछे बनी पशुशाला की गली से अवैध रूप से रखे गए खैर की लकड़ी के 27 मोच्छे बरामद किए। बरामद की गई इस वन संपदा (खैर की लकड़ी) की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी लकड़ी काटने या रखने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र पेश करने में असमर्थ रहा। इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस थाना गगरेट में 5 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 32 व 33 के तहत एफआईआर (सं. 0037) दर्ज कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular