Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandगरगोली व व्यासी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

गरगोली व व्यासी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

बेतालघाट ,गोविन्द रावत

नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज गरगोली एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय व्यासी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य व प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य दर्जा मंत्री पी.सी. गोरखा रहे। विद्यालय परिवार द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि आने वाला समय परीक्षाओं का है, इसलिए लक्ष्य पर एकाग्र रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेतालघाट ब्लॉक में उत्कृष्ट स्थान बनाए रखने की कामना की।
इस अवसर पर राज्य सरकार की साइकिल योजना एवं कलमा नेहरू योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में नव-निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्या, ग्राम प्रधान व्यासी विमला आर्या एवं ग्राम प्रधान सिलटोना राजेंद्र कुमार को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य गरगोली मनीष कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापक व्यासी दीपक कुमार, तनुजा फर्त्याल, एस.के. जायल, मुकुल भट्ट, डॉ. संजय लाल शाह, माया बोहरा, भावना पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular