रिपोर्टर – गोविन्द रावत

गरुड़— पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का गरुड़ नगर पंचायत पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा सहित सभासदों ने गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने नगर पंचायत गरुड़ में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गरुड़ के समग्र विकास के लिए सरकार स्तर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे और विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में घनश्याम जोशी, हरीश जोशी, हरीश रावत, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, जल निगम के अधिकारी, सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

