Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseGujaratगुजरात में किसानों की मांगों को लेकर AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी...

गुजरात में किसानों की मांगों को लेकर AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

दैनिक जागो वर्ल्ड!गुजरात

 गुजरात में बारिश की कमी से जूझ रहे किसानों की आवा बुलंद करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी किसानों के हकों के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। देवभूमि द्वारका के जामखंभालिया में शुरू हुए इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य उन किसानों को न्याय और राहत दिलाना है, जो पानी की कमी के कारण फसल बर्बादी का सामना कर रहे हैं।कम बारिश से कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालातइसुदान गढ़वी ने राज्य की स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि गुजरात के कई हिस्सों में इस साल बारिश न के बराबर हुई है। उन्होंने बताया कि द्वारका, जामनगर और पोरबंदर के अलावा कच्छ, सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों तथा उत्तर गुजरात में बारिश बहुत कम हुई है। पानी की भारी किल्लत के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।किसानों की बदहाली को देखते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार के समक्ष स्पष्ट मांगें रखी हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बारिश की कमी वाले इन सभी प्रभावित क्षेत्रों को तुरंत सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। इसके साथ ही, पशुओं को बचाने के लिए चारे की तत्काल व्यवस्था करने, सिंचाई के लिए ‘सौनी योजना’ (SAUNI Yojana) का पानी नहरों में छोड़ने और प्रभावित क्षेत्रों के सभी किसानों के बिजली बिल पूरी तरह से माफ करने की पुरजोर मांग की गई है।इसुदान गढ़वी ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार इन मांगों को स्वीकार कर किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा नहीं करती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने राज्य भर के किसानों से अपील की है कि वे जाति और धर्म के भेदभाव को भुलाकर अपने अधिकारों की इस लड़ाई में एकजुट हों, ताकि सरकार को किसानों के हित में फैसले लेने के लिए मजबूर किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular