बिल्डर ने नहीं सौंपी है क्यू पी आर और ए पी आर रिपोर्ट
सोलन/बद्दी/स्वस्तिक गौतम
रेरा 706 फ्लैट्स की जमीन को अटैच करेगा नोटिस जारी
डी सी व तहसीलदार को प्रॉपर्टी अटैचमेंट बारे आदेश
बददी की सबसे अव्यवस्थित न्यू टाउन कालोनी के बिल्डर गुप्ता प्रॉपर्टी डेवलपर प्रा लि न्यू टाउन को रेरा ने 26 लाख की पेनल्टी ठोक दी है। रेरा के चेयरपसन ने शुक्रवार को जारी नोटिस में कहा है कि बिल्डर ने रेरा को क्वालिटी प्रोग्रेस रिपोर्ट (क्यू पी आर)क्यू पी आर और एनुअल प्रोग्रेस रिपोर्ट (ए पी आर रिपोर्ट ) नहीं सौंपी है जिसके लिए बिल्डर को यह पेनल्टी डाली है। रेरा अब 706 फ्लैट्स की जमीन को अटैच करेगा इस बाबत नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस के अनुसार डी सी सोलन और तहसीलदार बद्दी, सी ई ओ बीबीएन डी ए को प्रॉपर्टी अटैच करने के आदेश दिए गए हैं। चेयरपर्सन रेरा के अनुसार वर्ष 2020 में प्रोजेक्ट की रजिस्ट्रेशन ग्रांट वर्ष 2022 में खत्म हो गई थी। बिल्डर को वर्ष 2023 में इस बाबत रिनुअल के आदेश दिए थे परंतु बिल्डर ने अप्लाई ही नहीं किया और बिल्डर को 25,10000 लाख की पेनल्टी डाल दी थी।। जनवरी 2024 में सेक्शन 8 आर ई आर डी एक्ट 2016 के नोटिस का भी बिल्डर जवाब नहीं दे पाया था। रेरा ने बिल्डर को और समय देते हुए मार्च 2024 तक जवाब मांगा था ,परंतु भगोड़े बिल्डर इसे भी गंभीरता से नहीं लिया ओर कोई जवाब रेरा को नहीं दिया। रेरा ने बिल्डर को वायलेशन ऑफ सेक्शन 6,7,8,11 के अक्टूबर व दिसंबर में पुनः कारण बताओ नोटिस भेजे परंतु बिल्डर ने न जवाब दिया न पेनल्टी भर पाया। अब 20 फरवरी शुक्रवार को रेरा ने पेनल्टी 26 लाख तुरंत जमा करने के बिल्डर को आदेश दिए हैं अन्यथा सेक्शन 8 के तहत प्रॉपर्टी रेरा द्वारा रिकवरी प्रोसिडिंग के तहत अटैच कर ली जाएगी। रेरा के इस फैसले से 706 फ्लैट होल्डर्स को चिंता हो गई है कि अब उनका क्या होगा।
उल्लेखनीय है कि निवासियों ने बिल्डर द्वारा चार्ज की गई फीसों के बदले में सुविधायें न उपलबध करवाने पर वे पहले ही परेशान हैं।है। कालोनी वासियो का कहना है कि दस वर्ष पहले बिल्डर द्वारा उन्हें बददी की सबसे बढिया, सुन्दर व सुब्यवस्थित कालोनी बताकर उंचे दामों पर फलैट्स बेचे गए। जिसमें बिल्डर द्वारा हर फलैट के लिए उचित कार पार्किंग, क्लब हाउस, कम्यूनिटी हॉल तथा स्वीमिंग पूल, बच्चों को खेलने का मैदान देने के नाम पर लाखों रूपये वसूल किये गये। परन्तु बहुत की दुख की बात है कि एक दशक बीत जाने के बाद भी आज तक खरीददारों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिल्डर द्वारा सभी फलैटस बेचे जा चुके हैं किन्तु फिर भी पता नहीं क्यूं वेलफेयर सोसाईटी में बिल्डर के आदमी ही पदाधिकारी बने हुए हैं जबकि यह लोग यहां रहते ही नहीं हैं। और यहां के निवासियों को पदाधिकारी नहीं बनाया जाता है। तथा न ही सोसाईटी को कार्यालय के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया है कार्यालय सचिव का कहना है कि बार बार हेैड आफिस में मेल द्वारा पत्राचार किया जाता है परन्तु किसी भी बात का जवाब हमें नहीं आता है। कालोनी वासियों का आरोप है कि हम एक दशक से यहां रह रहे हैं और हमारे बच्चे बडे हो चुके हैं लेकिन उन्हें कहीं पर भी खेलने के लिए मैदान नहीं है और न ही ब्यायाम, योग आदि करने के लिए कोई बडा हॉल बनाया गया है ।
