ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार से गूंजा गुरु रविदास जी का संदेश
दौलतपुर चौक
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांव भजाल में आयोजित धार्मिक समारोह आज भी पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी रहा। इस पावन अवसर पर जिला पार्षद सुशील कालिया ने गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया और समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले संत के विचारों को नमन किया। इस मौके सभा द्वारा सुशील कालिया को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया.
गुरु रविदास सभा भजाल के प्रधान मोहिंदर सिंह सहित सतीश कुमार, मिलखी राम, मोनू, मनोहर लाल, हिमांशु, मिठू, अभिषेक, रमेश कुमार, सुभाष कुमार, पवन कुमार, विक्रम सिंह, कृष्ण देव और मनीष कुमार ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना, निशान साहिब की रस्म और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु रविदास जी महाराज की अमृतवाणी का भावपूर्ण गुणगान किया गया।उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन भजाल से प्रारंभ होकर मुबारिकपुर, बने दी हट्टी, शिवपुर, लोअर भजाल, नकड़ोह और सुनकली से होता हुआ पुनः गुरु रविदास मंदिर पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान गुरु रविदास जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। उधर
जिला पार्षद सुशील कालिया ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन से समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर मानवता, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है।
कैप्शन
गुरु रविदास सभा के पदाधिकारी भंजाल जिला पार्षद सुशील कालिया को सम्मानित करते हुए

