Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandग्राम चंद्रखाणी में मां दुर्गा देवी मंदिर मोटर मार्ग का विधायक प्रतिनिधि...

ग्राम चंद्रखाणी में मां दुर्गा देवी मंदिर मोटर मार्ग का विधायक प्रतिनिधि करन जीना ने शुभारंभ किया।

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे के ग्राम चंद्रखाणी में मां दुर्गा देवी मंदिर मोटर मार्ग का शुभारंभ सल्ट विधायक प्रतिनिधि करन जीना द्वारा रिबन काटकर किया गया। उदघाटन के दौरान विधायक प्रतिनिधि करन जीना ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के बनने से मां दुर्गा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम सुविधा मिलेगी, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन में भी काफी आसानी होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है।सभी ने मोटर मार्ग निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुंदन लाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालादत्त शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग
मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular