Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandग्राम सिमली में विवाह समारोह में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि करन जीना

ग्राम सिमली में विवाह समारोह में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि करन जीना

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

सल्ट – सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिमली हित में जमन सिंह की सुपुत्री दीपा के विवाह समारोह में सल्ट विधायक महेश जीना के प्रतिनिधि करन जीना शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े एवं परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा मां मानिला से दीपा के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
विधायक प्रतिनिधि करन जीना ने कहा कि ऐसे पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता से आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता मजबूत होती है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कुणीघार महेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular