Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaचिट्ठे के खिलाफ सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के सख्त आदेश, प्रदेश में...

चिट्ठे के खिलाफ सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के सख्त आदेश, प्रदेश में चिट्ठे जैसे नशे को खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन को फ्री हैंड,

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट भारत भूषण

विधायक विवेक शर्मा ने एकजुट होकर नशे खिलाफ लड़ने का किया आह्वान,हर व्यक्ति जागरूक होकर नशे के खिलाफ सरकार पुलिस प्रशासन का दें साथ,
हम सभी को राजनीति से ऊपर उठ कर एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा,तभी हिमाचल होगा नशा मुक्त,विवेक शर्मा
बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश में बढ़ते चिट्ठा और नशे के प्रचलन को लेकर कड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। विधायक विवेक शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चिट्ठा (हेरोइन) जैसी घातक नशीली वस्तुएं युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही हैं और इस पर सामूहिक रूप से निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज किया गया है । और हर परिवार, समाज, शिक्षण संस्थान और प्रशासन सभी मिलकर इस दिशा में ठोस प्रयास कर रहे हैं। लेकिन फिर भी बाहरी राज्यों से नशे के सौदागर हिमाचल में युवाओं को नशे में धकेलने का कार्य कर रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी से समाधान नहीं निकलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्ययोजना बनाकर उसे प्रभावी रूप से लागू करना होगा। विधायक विवेक शर्मा ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और समय-समय पर संवाद बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की भटकाव की स्थिति को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नशे के खिलाफ किया जा रहे अथक प्रयास सराहनीय,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल को चिट्ठा एवं नशा मुक्त बनाने के लिए बेहतर और गंभीर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और कानून को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा साफ है,विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की छवि देवभूमि के रूप में जानी जाती है और इसे नशे की समस्या से कलंकित नहीं होने दिया जा सकता।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों और सख्त कानूनी कार्रवाइयों का समर्थन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता से नशे के खिलाफ दें साथ,
विधायक विवेक शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि चिट्ठा और नशे का मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष, आरोप-प्रत्यारोप और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहित सभी राजनीतिक दलों को मिलकर साझा रणनीति बनानी चाहिए, ताकि हिमाचल को चिट्ठा और नशा मुक्त बनाया जा सके। विधायक ने कहा कि यदि इस विषय पर राजनीति की जाएगी, तो इसका खामियाजा प्रदेश की युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा।
विधायक शर्मा ने सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षण संस्थानों से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समाज और सरकार मिलकर ठोस कदम उठाएं, तो निश्चित रूप से हिमाचल को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। विधायक ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जागरूक जनता इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेगी और देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखने में अपना योगदान देगी। विवेक शर्मा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बनें और यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि एकजुट प्रयासों से ही हिमाचल को चिट्ठा और नशा मुक्त बनाकर सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular