पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद Anurag Singh Thakur के मार्गदर्शन तथा प्रयास सोसाइटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का अभियान निरंतर जारी है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 85 निःशुल्क लैब जांचें सम्पन्न की गईं। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य टीम ने शिविर के दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री एवं ग्राम प्रधान लखवीर सिंह लखी, उपप्रधान परवीन फौजी तथा अन्य वार्ड पंच उपस्थित रहे और स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। लखवीर सिंह लखी ने इस जनहितैषी पहल के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एवं प्रयास सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
शिविर में डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, निहाल सिंह एवं मनीष ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। स्थानीय लोगों ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के निकट निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
शिविर के समापन पर लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
हरोली