Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiजांगला में अंतरपीढ़ीगत बंधन मजबूत करने कार्यक्रम का आयोजन

जांगला में अंतरपीढ़ीगत बंधन मजबूत करने कार्यक्रम का आयोजन

शिमला-टीना ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, शिमला द्वारा अंतरपीढ़ीगत बंधन को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम सिंह, निवासी ग्राम नदला, उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का माला पहनाकर हृदयपूर्वक स्वागत करने से हुई। सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री प्रताप शर्मा और श्री जवाहरलाल शर्मा ने अंतरपीढ़ीगत संबंधों की महत्ता और सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार साझा किए।
स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ विभिन्न सामाजिक और व्यक्तिगत मुद्दों पर संवाद भी किया, जिससे पीढ़ियों के बीच आपसी समझ और समन्वय को बढ़ावा मिला।
जिला कल्याण अधिकारी, शिमला, श्री कपिल शर्मा ने अंतरपीढ़ीगत बंधन के टूटने के कारणों और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही सभी वरिष्ठ नागरिकों ने म्यूजिकल चेयर खेल का आनंद लिया और एक संयुक्त नाटी का भी हिस्सा बने, जिसने कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री परमदेव शर्मा और तहसील कल्याण अधिकारी, रोहड़ू, श्रीमती आदर्श जनता ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का इस कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया। वरिष्ठ नागरिकों ने भी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, शिमला का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular