Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandजागेश्वर विधायक, अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष ने यज्ञोपवीत व विवाह कार्यक्रमों में...

जागेश्वर विधायक, अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष ने यज्ञोपवीत व विवाह कार्यक्रमों में की शिरकत

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

अल्मोड़ा – जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा और
अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पनुवानौला में हेमंत साह के सुपुत्र चि० मानस के यज्ञोपवीत संस्कार तथा ग्राम पोखरी में दिनेश सिंह गैड़ा के सुपुत्र चि० भार्गव (कान्हा) के यज्ञोपवीत संस्कार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मानस एवं भार्गव (कान्हा) को जनेऊ संस्कार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान विष्णु एवं माता गायत्री से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ग्राम दुनाड़ में त्रिलोक सिंह के सुपुत्र चि० नंदन के विवाह समारोह में भी सम्मिलित हुईं, जहां उन्होंने नवविवाहित चि० नंदन एवं आयु० बबिता को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
इस मौके पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री पूरन चंद्र नैनवाल, दुग्ध समिति के जिलाध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर हरीश प्रसाद, कुमाऊं सह संयोजक वीरेंद्र आगरी, पूर्व जिला मंत्री गोपाल बिष्ट, मंडल महामंत्री हेम पांडे, गोपाल सिंह गैड़ा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular