रिपोर्टर- गोविन्द रावत

जागेश्वर – जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा एवं अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दन्या निवासी रमेश चंद्र ‘रिंकू दा’ के पिताजी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।

