Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaजिला ऊना के दामाद मेजर अनुज महाजन को वीरता के लिए सेना...

जिला ऊना के दामाद मेजर अनुज महाजन को वीरता के लिए सेना मेडल (गैलेंट्री), ससुराल पक्ष में हर्ष की लहर

अम्ब (ऊना):स्पर्श शर्मा,

जिला ऊना के लिए गौरव का विषय है कि यहां के दामाद मेजर अनुज महाजन को उनकी असाधारण वीरता, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान की खबर से पूरे ससुराल पक्ष और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मेजर अनुज महाजन वर्तमान में असम राइफल्स में सेवाएं दे रहे हैं। मणिपुर में एक विशेष अभियान के दौरान उन्होंने अत्यंत कठिन और संवेदनशील परिस्थितियों में ऑपरेशन का नेतृत्व किया। घने जंगल और चुनौतीपूर्ण हालात में दुश्मनों की मौजूदगी के बीच उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी टुकड़ी का सफल नेतृत्व किया और अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया। उनके त्वरित निर्णय, रणनीतिक सूझबूझ और जोखिम उठाने की क्षमता के चलते बड़ा नुकसान टल गया और मिशन सफलता में बदला। इसी शौर्यपूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें सेना मेडल (गैलेंट्री) प्रदान किया गया।
जिला ऊना निवासी ससुर धीरज महाजन ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अनुज ने कठिन परिस्थितियों में जिस बहादुरी का परिचय दिया है, वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। सास पिंकी महाजन ने भावुक होकर कहा कि अनुज उनके लिए पुत्र समान हैं और उनके इस सम्मान से जिला ऊना का नाम रोशन हुआ है।
पत्नी शिल्पा महाजन ने कहा कि अनुज हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि मानते हैं और यह सम्मान उनके समर्पण, अनुशासन और साहस की पहचान है। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि डोगरा परंपरा की वीरता और भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
जिला ऊना में मेजर अनुज महाजन की इस उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह का वातावरण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular