ऊना ,ब्यूरो रिपोर्ट

ऊना, कुटलेहड़ विधान सभा क्षेत्र के तहत गावं टक्का में शनिवार को नवनिर्मित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का विधिवत उदघाटन बोलै सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच किया गया। इस अवसर पर प्रात्काल श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए व उपरांत गुरमत समागम का आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न रागी जथों भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई अमर सिंह ने कथा कीर्तन द्वारा निहाल गया।इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने संगत को गुरुद्वारा साहिब के निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा की गुरुद्वारा साहिब हमारे धर्म की शिक्षा के केंद्र होते यहां से गुरु साहिब की शिक्षाओं से अपना जीवन यापन करने व सरबत का भला करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने ने संगत से अपील आग्रह किया वह बच्चों को गुरुद्वारा साहिब जरूर लेकर ताकि वह यहां से शिक्षा लेकर धर्म के रास्ते पर चल सके। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी तथा अन्य महापुरुषों व सेवादारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा जीत सिंह, बावा चरणजीत सिंह, बाबा परितपाल सिंह, हरपाल सिंह कोटला, बलविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, तारा सिंह, तरसेम सिंह, प्रदीप, रविंदर सिंह सहत अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया।

