विनय गोस्वामी /आनी

आजादी के 77 साल बाद टापरी से बांदल और टापरी से बगीचा गाँव तक एम्बुलेंस सड़क का शनिवार 31 जनवरी 2026 को टापरी में उद्घाटन प्रधान ग्राम पंचायत बटाला रोशनलाल के कर कमलों द्वारा हुआ।
प्रधान रोशन लाल ने रिबन काटकर एम्बुलेंस को पहले बांदल के लिए रवाना किया जहाँ लोगों ने स्वागत किया।
तदोपरान्त एम्बुलेंस को बगीचा सड़क के लिए रबाना किया गया जहाँ ग्रामीणों ने प्रधान रोशन लाल, बार्ड सदस्यों रामकृष्ण ठाकुर,दीपा शर्मा, शिवदासी, टीलामणी व स्वास्थ्य विभाग आनी से आई टीम का मालाएं पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
वहीं स्थानीय ग्रामीण डोला सिंह ने अपने वक्तव्य सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने टोपी बैच, मफलफर पहनाकर स्वागत किया।
मंच संचालक डोला सिंह ने बताया कि ये पल ग्रामीणों के लिए बेहद खुशी का पल है। क्योंकि लोगों को बहुत दिक्क़तों का सामना करना पड़ता था गाँवों से सड़क की दूरी बहुत ज्यादा होने के चलते मरीज को राष्ट्रीय उच्च मार्ग तक उठाकर की ले जाना पड़ता था। लेकिन आज ज़ब एम्बुलेंस गाँव पहुंची तो ग्रामीणों की ख़ुशी दोगुना बढ़ गयी।
वहीं प्रधान रोशन लाल ने भी दोनों सड़कों से जुड़ें सभी गाँवों के बाशिंदों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

