बीबीएन-स्वस्तिक गौतम

हरि ओम योग सोसाइटी के विस्तार प्रमुख नरेश भारद्वाज के नेतृत्व में टोरेंट पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पार्क की सफाई में सहयोग किया।
इस दौरान पार्क में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर पार्क को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया गया। साथ ही आसपास के लोगों को पार्क को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
नरेश भारद्वाज ( भरद्वाज जॉब प्रोवाइडर कंसल्टेंट ) ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पार्क में कूड़ा-कचरा न फैलाएं और हमेशा डस्टबिन का उपयोग करें, ताकि हमारा वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
इस अवसर पर सफाई अभियान में भाग लेने वाले सभी बच्चों का धन्यवाद किया गया और उनके प्रयासों की सराहना की गई।
समाज में स्वच्छता और जागरूकता फैलाने के लिए लगातार ऐसे अभियान सोसाइटी चलाती रहेगी।

