Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandतलाई प्रीमियर लीग 2026 का सफल आयोजन, महिला व पुरुष वर्ग की...

तलाई प्रीमियर लीग 2026 का सफल आयोजन, महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न

ब्यूरोरिपोर्ट

स्याल्दे – अल्मोड़ा जिले के विकासखंड स्याल्दे अंतर्गत ग्राम तलाई में तलाई प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सल्ट विक्रम सिंह रावत ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह रावत ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में क्रिकेट अकादमी का गठन किया जाना चाहिए। जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने अकादमी के गठन हेतु व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सहयोग देने की भी घोषणा की। प्रतियोगिता में ग्वाली टीम विजेता रही, जबकि चिड़खंडा टीम उपविजेता रही। अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में इकुरौला जिला पंचायत सदस्य सुंदर सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर सिंह कठैत, ग्राम प्रधान मसमोली महेश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंथरखाणी उम्मेद सिंह, ग्राम प्रधान कहैड़गांव विनोद मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्याणपुर ठाकर, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, जगत मनराल, संजय सिंह बिष्ट, पंपी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राकेश सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। आयोजन में ग्राम प्रधान सोनिया रानी, प्रतियोगिता व्यवस्थापक गौरव कुमार, सुंदर घुगत्याल, वीरेंद्र कुमार, शेखर चंद्र, कृष्णा, रमेश भंडारी, महिला मंगल दल तलाई, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular