Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseHaryanaदेवमाली : आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सरोकार' पुस्तक को फ्रैंकफर्ट जर्मनी की कौंसल...

देवमाली : आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सरोकार’ पुस्तक को फ्रैंकफर्ट जर्मनी की कौंसल जनरल ने भी सराहा

हरियाणा , कुरुक्षेत्र/अश्विनी वालिया

77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शिखा कुमारी पुत्री श्री बनवारी लाल, गांव ढाणी पाल, हिसार, हरियाणा ने फ्रैंकफर्ट जर्मनी में भारत के प्रधान कौंसुलावास की कौंसुल जनरल श्रीमती शुचिता किशोर को ‘देवमाली : आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सरोकार’ पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। गौरतलब है कि शिखा जर्मनी में सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में कार्यरत है और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर भी कार्य करती रही है। उनकी एक पुस्तक ‘हरियाणवी अध्यात्म गीत’ हरियाणा साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित हो चुकी है। एक पुस्तक ‘विष्णु अवतार: श्री देवनारायण’ भी इंडिया बुक का रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां भारत की आन बान शान तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर कौंसुल जनरल ने भारत की राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश के कुछ अंश पढ़कर सुनाए। वहां रह रहे भारतीयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जर्मनी में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular