रिपोर्टर – गोविन्द रावत

भीमताल – भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि धारी से कौल–धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, लेकिन डामरीकरण न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में खासतौर पर किसानों को अपना उत्पाद हल्द्वानी ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाए और इसे परबड़ा मोटर मार्ग तक जोड़ा जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा धारी से कौल–धानाचुली–परबड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं 1 किलोमीटर नव निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा गया था।उन्होंने बताया कि उक्त मोटर मार्ग पर डामरीकरण एवं 1 किलोमीटर नव निर्माण कार्य के लिए ₹8 करोड़ 19 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। शीघ्र ही सड़क पर डामरीकरण एवं नव निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

