Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandनव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा /गोविन्द रावत

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के विकास खंड सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सल्ट युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहिल सिंह रावत तथा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी का भव्य स्वागत किया गया।
ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने सल्ट विधायक महेश जीना, भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और ओबीसी समाज के उत्थान तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं सल्ट युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहिल सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए युवान मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह, महामंत्री गिरधर राणा एवं जयपाल रावत, जिला सोशल मीडिया संयोजक संजय सत्यवली, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कांडपाल, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular