Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandनाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने युवक को...

नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 11 किलोमीटर दूर भवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने साहिल नामक युवक के खिलाफ पास्को और रेप सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आया युवक किशोरी को बहला-फुसला कर उसके साथ गलत काम कर रहा था। संगठनों के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की और भवाली की सड़कों पर जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया।
धीरे-धीरे बाजार बंद हो गया। एस.पी. क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त जानकारी के बाद किशोरी के परिजनों से संपर्क किया गया और शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी युवक टैक्सी चलाता है, जबकि उसके पिता टेलर मास्टर का काम करते हैं। शिकायत में यह भी आरोप है कि साहिल लड़कियों को बहलाकर फंसाता रहा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। फिलहाल भवाली में स्थिति सामान्य है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने भवाली व आमजनमानस से अपील की है कोई भी उपद्रव न करें पुलिस अपना कार्य कर रही है अभियुक्त को किसी भी हालत में बख्सा नही जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular