Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandपीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री...

पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून /गोविन्द रावत

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा बागेश्वर क्षेत्र में ₹103.77 करोड़ की लागत से विभिन्न ग्रामीण मोटर मार्गों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिनकी टेंडर प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक आवागमन सुगम होगा, साथ ही बागेश्वर विधानसभा के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत जिन प्रमुख मोटर मार्गों के निर्माण को स्वीकृति मिली है, उनमें बैजनाथ–मालुझाल मोटर मार्ग (₹1312.41 लाख), पांडेखरक–देवनाई मोटर मार्ग (₹283.70 लाख), नौगांव–कुट्यूड़ा मोटर मार्ग (₹799.35 लाख), चरना–मनाखेत–कुलसारी–इडिया मोटर मार्ग (₹1301.75 लाख), गैरलेख–पथरिया मोटर मार्ग (₹269.25 लाख), पय्या–दाबूहड़ाप मोटर मार्ग (₹1780.56 लाख), गरुड़–देवनाई–कोटतुलारी मोटर मार्ग (₹658.41 लाख), कठपुड़ियाछीना–बोहाला–नदीगांव मोटर मार्ग (₹672.67 लाख) तथा लेटी–सीसाखानी मोटर मार्ग (₹466.37 लाख) शामिल हैं।
शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर की जनता की ओर से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की आर्थिकी, पर्यटन और स्थानीय लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular