Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandपीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक...

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक समारोह

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख ने हुए शामिल

बेतालघाट – नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में वार्षिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित शाह , वरिष्ठ अतिथि के रूप में भवाली गांव जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित शाह ने अपने संबोधन में विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कविता के बच्चों का उत्साहवर्धन वर्घन किया। उन्होने कहा विधालय में शौचालय व गेट निर्माण सहित सीसी मार्ग बनाने का आश्वासन दिया ।उन्होने कहा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों की प्रतिभा किसी से कम नहीं है, जरूरत है। उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच देने की। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित शाह ने अपने संबोधन में विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular