Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaपीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में नशा मुक्ति अभियान...

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

दौलतपुर चौक /(संजीव डोगरा)

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऑफ एक्सीलेंस, दौलतपुर चौक में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना (हि.प्र.) के मार्गदर्शन में एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर जिला विधिक रक्षा सलाहकार श्री विकास लोहिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कड़े कानूनी प्रावधानों, एनडीपीएस अधिनियम तथा नशे से जुड़े अपराधों में होने वाले गंभीर दंडों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने और कानून का सम्मान करने का आह्वान किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दौलतपुर चौक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखविंदर सिंह ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसे एक घातक बीमारी बताया तथा विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, चौकी इंचार्ज दौलतपुर चौक एसआई श्री रवि पाल ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व पर बल दिया और यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई से अवगत कराया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नशा मुक्त, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बासुदेव ठाकुर, पार्षद विनय कंवर, प्रवक्ता मनोज ठाकुर, पूजा शर्मा, विपिन कुमार, हितेश रूबी, प्यारेराम, अनुपमा ठाकुर, मनोज डीपी, मधु कोंडल, अरुणा, भूभनेश, शुभम ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular