Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal NewsUnaपीपलू मेले में पहुंचे भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो,नरसिंह नारायण मंदिर में...

पीपलू मेले में पहुंचे भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो,नरसिंह नारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना

दविंदर कुमार भुट्टो को मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित,कुटलैहड़ की जनता की सुख समृद्धि की कामना

दैनिक जागो वर्ल्ड ! बंगाणा, जोगिंदर देव आर्य

कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला स्तरीय तीन दिवसीय पीपलू मेले के दौरान नरसिंह नारायण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान नरसिंह नारायण का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा कार्य कर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान टमक की पारंपरिक थाप पर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो भी श्रद्धालुओं और समर्थकों के साथ शामिल हुए।मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।


मंदिर के नाम पर मेला, फिर बंगाणा में स्टार नाइट क्यों ?’
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पीपलू मेला भगवान नरसिंह नारायण मंदिर की आस्था धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ मेला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मेले की पहचान मंदिर और उसकी धार्मिक मान्यताओं से है, तो फिर स्टार नाइट जैसे कार्यक्रम बंगाणा में आयोजित करने का क्या औचित्य है। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रमों पर अनावश्यक रूप से सरकारी धन खर्च किया जा रहा है, जबकि मेले की मूल भावना धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की है।
भाजपा सरकार बनने पर पीपलू मेले का होगा और विकास,


भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पीपलू मेला पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है और इसे और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीपलू मेले के विकास के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। मेले के धार्मिक स्वरूप को और मजबूत किया जाएगा तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा धार्मिक स्थलों पारंपरिक मेलों के संरक्षण एवं विकास के पक्ष में रही है और भविष्य में भी इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।


हिमाचली कलाकारों को मिले प्राथमिकता, मंदिर से जुड़ी है लोगों की गहरी आस्था,
कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि नरसिंह नारायण मंदिर पीपलू में प्रदेशभर के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं और मेले में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाहरी कलाकारों पर अधिक खर्च करने के बजाय हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि प्रदेश की लोक संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने से उनकी प्रतिभा निखरेगी और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत भी मजबूत होगी। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पीपलू मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले की गरिमा बनाए रखते हुए इसके आयोजन में धार्मिक परंपराओं और स्थानीय संस्कृति को सर्वोच्च स्थान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने मंदिर में दर्शन कर भगवान नरसिंह नारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कृष्ण पाल शर्मा अभय सिंह राणा राज कुमार मनकोटिया राजेंद्र ठाकुर सूरम सिंह शाम चंदेल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular