Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaपी.ए. आर मॉडल हाई स्कूल में तीन दिवसीय एटीएल ट्रेनिंग का समापनलठियानी

पी.ए. आर मॉडल हाई स्कूल में तीन दिवसीय एटीएल ट्रेनिंग का समापनलठियानी

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

पी.ए. आर मॉडल हाई स्कूल डोहगी में आयोजित तीन दिवसीय एटीएल (अटल टिंकरिंग लैब) ट्रेनिंग का आज समापन हो गया। इस ट्रेनिंग में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 15 नवीनतम मॉडल तैयार किए।समापन समारोह में अभिभावकों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्य लखनपाला शर्मा ने छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष छात्रों ने दर्जनों मॉडल बनाए हैं और नए उपकरणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है।इस अवसर पर पूनम शर्मा, प्रियंका शर्मा, रजनी, पूजा देवी, सिमता कंबर, सुषमा शर्मा, मोनिका शर्मा आदि अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular