Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsSolanपुलिस जिला बद्दी द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

पुलिस जिला बद्दी द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

स्वस्तिक गौतम

बद्दी जिला पुलिस के अंतर्गत पुलिस थाना मानपुरा में दर्ज एफ आई आर संख्या 59/2024, , धारा 379, 34 आई पी सी के तहत लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी सतनाम सिंह उर्फ तोता पुत्र स्वर्गीय बचन सिंह, निवासी मोरिंडा, जिला रोपड़ (पंजाब), उम्र 32 वर्ष, को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 09.01.2026 को प्रोक्लेम्ड ऑफ़ेंडर (घोषित अपराधी) घोषित किया गया था। पुलिस थाना मानपुरा की टीम द्वारा सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। डी एस पी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular