Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaपूबोवाल पोलियाँ बीट बलिवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर, तीन दिवसीय...

पूबोवाल पोलियाँ बीट बलिवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर, तीन दिवसीय शिविर में 289 लोगों की स्वास्थ्य जांच

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

हरोली/ऊना।
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली द्वारा पूबोवाल पोलिया बीट बलिवाल के अंतर्गत आने वाले अपर गांवों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 289 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर के दौरान मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, स्वच्छता, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर टीम सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष ठाकुर व निहाल सिंह ने सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular