Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandपूर्व मुख्यमंत्री–केंद्रीय मंत्री की जन्मभूमि में पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंट, लेकिन विकास...

पूर्व मुख्यमंत्री–केंद्रीय मंत्री की जन्मभूमि में पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंट, लेकिन विकास आज भी मैदान से बाहर!

पौड़ी गढ़वाल भगवान सिंह

एंकर पौड़ी गढ़वाल के पिनानी गांव में वर्षों बाद एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पैतृक भूमि पिलानी में पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जेष्ठ प्रमुख राजपाल बिष्ट ओर मौजूद प्रधानों एवं
ग्रामीणों का कहना है कि आज तक इस गांव में कभी क्रिकेट मैच तक आयोजित नहीं हुआ, और अब यह आयोजन युवाओं व मातृशक्ति के सहयोग से संभव हो पाया है। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में उत्साह है, वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है।
लेकिन इसी आयोजन के बीच एक बड़ा और चुभता सवाल भी गांव से उठ रहा है।
ग्रामीणों का साफ कहना है कि उन्होंने फाइनल मैच के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को आमंत्रित किया है, लेकिन इसके साथ ही यह भी दो टूक कहा कि—
“निशंक जी पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे, केंद्रीय मंत्री भी रहे,
लेकिन उनकी जन्मभूमि पिलानी आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।”
सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गांव आज भी पीछे है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक पहचान तो मिली, लेकिन विकास नहीं।
आज पिलानी गांव का यह क्रिकेट टूर्नामेंट सिर्फ खेल आयोजन नहीं,
बल्कि नेतृत्व से जवाब मांगने का प्रतीक बनता जा रहा है।
सवाल साफ है—
क्या फाइनल मैच में आने के साथ-साथ
पूर्व मुख्यमंत्री अपनी जन्मभूमि के विकास की जिम्मेदारी भी लेंगे?
या फिर यह गांव भी सिर्फ चुनावी भाषणों और तस्वीरों तक ही सीमित रहेगा? मैच मैदान में है, लेकिन असली मुकाबला जवाबदेही का है।
टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को प्रथम पुरुष्कार 25000/= द्वितीय पुरुष्कार 12000/=

महादेव किकेट टूनामेंट घुडदौडपिनानी जबरोली के वीच चिन्दौली स्टेडियम मुख्य अतिथि राजपाल सिंह खुलाई जेल्ट प्रमुख विखण्ड पावौ पिनावी, सुनील सिंह जुताई अध्यक्ष क्रिकेट कमेठी,श्रीमती सुनौला देवी उगम प्रधान पिनानी श्री विनोव तिह कमाई आम प्रधान किसी जबरोनी,मातवर मिह नेगी उगम प्रधान चरगाड,सत्तोष नेत्री सचिव क्रिकेट कमेटी, प्रजमोहन पोखरियाल सदस्य किक्रेट कमेटी
,कर्णपाल तिहगुमाई, मनोज गुमाई, विमल गुनाई, हरेन्द्र नेगी रहे|

RELATED ARTICLES

Most Popular