ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 130 स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत नर्सरी कक्षा से जमा दो तक के अध्यापकों का सब कैडर बनाने की घोषणा की है। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना सब कैडर का कड़ा विरोध करता है।
सरकार के इस फैसले से हजारों शिक्षकों के सभी वर्गों में भारी रोष व्याप्त है। सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस कैडर के खत्म होने पर अध्यापक को वरिष्ठता सूची के कौन से क्रमांक पर रखा जाएगा। सरकार ये भी स्पष्ट करे कि चयनित सीबीएसई स्कूलों में केंद्र मुख्य शिक्षक/मुख्य शिक्षक रहेंगे या नहीं। यदि नहीं तो इनका क्या होगा।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना ने सरकार से मांगा की है कि सीबीएसई स्कूलों में अलग कैडर न बनाया जाए। केंद्र मुख्य शिक्षक/मुख्य शिक्षकों के पदों को यथावत रखा जाए। और शीघ्र अति शीघ्र इस बारे नई गाइडलाइंस जारी की जाए।

