स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए नियमों की उल्लंघना कर बेच रहे किताबें
एनुअल चार्ज के नाम पर नर्सरी तक के बच्चों से वसूल रहे 4500 तक राशि
बीबीएन 23 मार्च
बीबीएन में प्ले वे स्कूल अपनी मनमानी कर अभिभावकों को लूट रहे है। यहाँ चल रहे आधा दर्जन प्ले वे स्कूल बोर्ड द्वारा बनाए नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। अभिभावकों आशु,सुमन आदि ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए नियमों की सरेआम उल्लंघना कर दवाब बना स्कूल प्रबन्धन घटिया क्वालिटी के स्कूली बैग,ड्रेस व किताबें बेच रहे हैं।ये स्कूल एनुअल चार्ज के नाम पर नर्सरी तक के बच्चों से 4500 रूपये तक की राशि उगाह रहे है। अभिभावकों ने बताया कि नर्सरी के बच्चे का प्रवेश कर करीब 11000 रुपये की कच्ची रसीद उन्हें दी गई। गौरतलब है कि आजकल नए सत्र हेतु स्कूलों में एडमिशन चल रही है व निजी छोटे व बड़े स्कूल स्कूल बोर्ड के नियमों को ताक पर चाँदी कुटने लगे हुए है। अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से इस संदर्भ में स्कूलों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर इस बारे डी ई ओ शिक्षा से बात नहीं हो पाई है।
