Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsShimlaबजट 2026 युवाओं को बोझ नहीं, भारत की सबसे बड़ी पूंजी मानता...

बजट 2026 युवाओं को बोझ नहीं, भारत की सबसे बड़ी पूंजी मानता है : राजेश ठाकुर

बीबीएन 6 फरवरी स्वस्तिक गौतम

उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा बद्दी में ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के प्रदर्शन को बढ़ावा देने और गति लाना’ (आर.ए.एम.पी.) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता उद्योग विभाग बद्दी के आर्थिक अन्वेषक जे राम ने की।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बद्दी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं जैसे डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण, क्लस्टर विकास, हरित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पहल और सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। डिजिटल परिवर्तन विशेषज्ञ सुखप्रीत सिंह ने इस अवसर पर डिजिटल परिवर्तन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कृत्रिम मेधा (ए.आई.), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आई.ओ.टी.), मशीन लर्निंग (एम.एल.), स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग, एन्टर्प्राइज़ रिसोर्स प्लेनिंग (इ.आर.पी.), कस्टमर रिलेशन मैनेजमेंट (सी.आर.एम.) सहित अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में अवगत करवाया गया कि आर.ए.एम.पी. कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योागें की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता और मज़बूती में सुधार करना है।कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के मध्य डिजिटल परिवर्तन को सुगम बनाने के लिए आर.ए.एम.पी. के तहत योजनाओं, टूलकिट, समर्थन तंत्र के बारे में भी अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम में अवगत करवाया गया कि ओपन मार्केट एक्सेस पाने के लिए एम.एस.एम.ई. टीम इनिशिएटिव के पोर्टल https://team:msmemart.com/msme-registration-eligibility पर पंजीकरण कर सकते है।
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के प्रतिनिधियों व उद्यमियों के मध्य स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विषय पर प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित हुआ।
कार्याशाला में 25 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के प्रतिनिधियों व फार्मा, प्रिटिंग एंड पैकिजिंग, इलेक्ट्रीकल, ऑटो कम्पोनेंट, फूड एंड बेव्ररेज़ व असेम्बली के 40 उद्यमियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular