Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsKangraबद्दी पुलिस के पी ओ सेल द्वारा उद्घोषित अपराधी, लूटपाट , कॉपर...

बद्दी पुलिस के पी ओ सेल द्वारा उद्घोषित अपराधी, लूटपाट , कॉपर चोरी का आरोपी,गिरफ्तार

बीबीएन

बद्दी पुलिस के पीओ सेल द्वारा को एक उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) हीरा लाल पुत्र अमरनाथ को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना रामशहर में भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज था। आरोपी को 2022 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। उधर बद्दी क्षेत्र में हुई लूट के मामले में थाना बद्दी में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला दुलार चंद पुत्र भागीरथ मांझी निवासी गरखा, शिकायत पर पंजीकृत किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार रात करीब 9:30 बजे जब वह कंपनी के गेट के बाहर ड्यूटी पर तैनात था, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 5–6 अज्ञात व्यक्ति वहां आए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा उसके पास से 3000 रुपये छीनकर फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी असलम साह पुत्र रूमाल साह निवासी गांव करैंगी 87 मुड़िया, 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त इस लूट की घटना में शामिल 6 अन्य व्यक्ति नाबालिग पाए गए हैं, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे चार दिन का पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया
वहीं राजेश कुमार मीणा पुत्र स्व. रामफूल मीणा निवासी गांव आम का जाहरा, (राजस्थान), जो वर्तमान में माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर चोरी का मामला पंजीकृत किया गया, शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी में कॉपर की मात्रा कम पाई गई, जिसके बाद सीसी टी वी फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि रात को कंपनी कर्मचारी विक्की तथा बस नंबर सी एच 01T ए 2849 के ड्राइवर संजू के साथ एक अन्य व्यक्ति द्वारा कंपनी से कॉपर चोरी कर बस में डालते हुए देखा गया। आरोपियों ने चोरी किया हुआ सामान बस में डालकर सुबह शिफ्ट आउट के समय बाहर ले गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विक्की कुमार पुत्र भमत निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल निवासी गांव अंबोटा, शिवलोट्री टेंपल के पास, टकसाल,), उम 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया । एस पी विनोद धीमान ने बताया कि मामले मे आगामी कार्रवाई जारी है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular