रानीखेत /गोविन्द रावत

रानीखेत – अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विधानसभा अंतर्गत बासोट स्थित प्रसिद्ध कालिकाधाम मंदिर में मंदिर समिति के सहयोग से सुंदरकांड पाठ एवं माघ खिचड़ी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत हवन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए माँ कालिका से प्रार्थना की गई। जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, संस्कृति और परंपराओं को मजबूती मिलती है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। वहीं भाजपा नेता गोपाल उप्रेती ने कहा कि कालिकाधाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए मंदिर समिति की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती एवं भाजपा नेता गोपाल उप्रेती ने मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी, जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, बासोट प्रधान प्रतिनिधि नंदन, दिनेश घुघतियाल, उमेश करगेती, कुबेर सिंह, भाजपा नेत्री निर्मला शर्मा, नंदन सिंह, जिबुली देवी, मदन मेहरा, कुबेर सिंह कड़ाकोटी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

