Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaबीजेपी कार्यकर्ता जरनैल सिंह के निधन पर शोक की लहर

बीजेपी कार्यकर्ता जरनैल सिंह के निधन पर शोक की लहर

अम्ब स्पर्श शर्मा

ऊना। हरोली बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जरनैल सिंह जेलो का हृदय गति रुकने से रविवार को निधन हो गया है । मुखाग्नि उनके बड़े लड़के जय कुमार ने दी । मोक्षधाम सलोह में उनका अंतिम संस्कार किया गया । बीजेपी नेता प्रो राम कुमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ता जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है और शोक ग्रस्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई है । उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति के लिय भगवान से प्रार्थना की ।उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह जेलो का जीवन पार्टी हित व जन सेवा के प्रति समर्पित रहा है और अनेकों समाजिक कार्यों में उनकी भागेदारी रही है। इसलिए वे हमेशा अमर रहेंगे । उन्होंने शोक ग्रस्त परिवार के प्रति संवेदनाएं भी जताई ।दुखद निधन पर हरौली बीजेपी मंडल की प्रधान अनीता जसवाल , ओंकार नाथ किसाना, सतीश छोटू, शिव शशि कंवर , सतीश शर्मा , वृज पाल , जरनैल सिंह मनकोटिया, रजनीश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, लखविंदर लकखी , परमजीत सिंह , , देसराज राणा , संजय पाठक , सहित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular