Tuesday, March 24, 2026
HomeBreaking Newsबैसाखी पर्व तक चलाया जाए मेला दुकानदारों ने रखी मांग

बैसाखी पर्व तक चलाया जाए मेला दुकानदारों ने रखी मांग

बच्चों की परीक्षाएं मंदी की मार तथा बारिश से कारोबार से खर्च राशि की भरपाई करना भी मुश्किल

सुजानपुर। महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को लेकर के मेले में कारोबार दुकानदारी कर रहे सैकड़ो दुकानदार उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिले तथा उन्होंने व्यापार में मंदी तथा बारिश से हो रहे प्रभावित कारोबार को लेकर के अपनी समस्या रखी तथा मांग रखी की मेले को बैसाखी पर्व तक चलने दिया जाए ताकि वह अब तक हो रही घाटे से उभर सके
सुजानपुर के विशाल चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली मेल को लेकर के सैकड़ो दुकानदारों का प्रतिनिधित्व मंडल दुकानदार मनोज कुमार की अगवाई में उप मंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला से मिला तथा एक मांग पत्र सौंप कर अपनी समस्या को रखा जिसमें उन्होंने बताया कि मेला जो पूर्व की भांति 1 मार्च से शुरू हो चुका है मेला शुरुआती दिनों में आने के कारण मेले में खासा कारोबार नहीं चलता था जिस कारण मंदी ही देखने को मिली वहीं जब अवकाश के दिनों में अचछे व्यापार कारोबारी की उम्मीद थी उन दिनों भारी बारिश के कारण मेला का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया तथा कारोबार ठप रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular